Radha chalisa – राधा चालीसा हिंदी में

Radha chalisa PDF – राधा चालीसा हिंदी में : राधा चालीसा, हिंदू धर्म में, देवी राधा को समर्पित एक भक्तिमय स्तोत्र है। ‘चालीसा’ शब्द का अर्थ है ‘चालीस’ (40), क्योंकि इसमें आमतौर पर चालीस छंद होते हैं।

यह चालीसा राधा रानी की महिमा, उनके गुणों और उनकी लीलाओं का वर्णन करती है। ऐसा माना जाता है कि:

  • भक्ति और प्रेम: राधा चालीसा का पाठ करने से व्यक्ति के मन में राधा और कृष्ण के प्रति अटूट प्रेम और भक्ति का भाव जागृत होता है।
  • सुख-शांति और समृद्धि: जो भक्त इसका नियमित पाठ करते हैं, उनके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है।
  • भगवान कृष्ण की कृपा: यह भी माना जाता है कि राधा चालीसा का पाठ करने से भगवान श्री कृष्ण स्वयं प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाते हैं।

राधा चालीसा हिंदी में – राधा चालीसा लिरिक्स

।श्री गणेशाय नमः।
श्री स्वामी सामर्थाय नमः ।

॥ दोहा॥
श्री राधे वुषभानुजा भक्तनि प्राणाधार ।
वृन्दावन विपिन विहारिणी प्रणवों बारम्बार ।
जैसौ तैसो रावरौ कृष्ण प्रिया सुखधाम ।
चरण शरण निज दीजिये सुन्दर सुखद ललाम ।

॥ चौपाई ॥
जय वृषभानु कुँवरी श्री श्यामा।कीरति नंदिनी शोभा धामा ।
नित्य बिहारिनी श्याम अधारा।अमित मोद मंगल दातारा ।

रास विलासिनी रस विस्तारिणी।सहचरी सुभग यूथ मन भावनि ।
नित्य किशोरी राधा गोरी । श्याम प्राणधन आती जिय भोरी ।

करुणा सागर हिय उमंगिनी।ललितादिक सखियन की संगिनी ।
दिनकर कन्या कूल बिहारिनी।कृष्ण प्राण प्रिय हिय हुलसावनी ।

नित्य श्याम तुमरौ गुण गावें ।राधा राधा कही हरषावें ।
मुरली में नित नाम उचारें । तुव कारण प्रिया वृषभानु दुलारी ।

नवल किशोरी अति छवि धामा।ध्युति लधु लगै कोटि रति कामा ।

गोरांगी शशि निंदक बढ़ना। सुभग चपल अनियारे नयना ।
जावक युत युग पंकज चरना। नुपुर धुनी प्रीतम मन हरना ।

संतत सहचरी सेवा करहिं।महा मोद मंगल मन भरहीं ।
रसिकन जीवन प्राण अधारा। राधा नाम सकल सुख सारा ।

अगम अगोचर नित्य स्वरूपा।ध्यान धरत निशिदिन ब्रज भूपा ।
उपजेउ जासु अंश गुण खानी।कोटिन उमा राम ब्रह्मिनी ।

नित्य धाम गोलोक विहारिन । जन रक्षक दुःख दोष नसावनि ।
शिव अज मुनि सनकादिक नारद। पार न पायें शेष अरु शारद ।

राधा शुभ गुण रूप उजारी। निरखि प्रसन्न होत बनवारी ।
ब्रज जीवन धन राधा रानी। महिमा अमित न जाय बखानी ।

प्रीतम संग देई गलबाँही । बिहरत नित वृन्दावन माँहि ।
राधा कृष्ण कृष्ण कहैं राधा। एक रूप दोउ प्रीति अगाधा ।

श्री राधा मोहन मन हरनी। जन सुख दायक प्रफुलित बदनी ।
कोटिक रूप धरे नंद नंदा। दर्श करन हित गोकुल चंदा ।

रास केलि करी तुम्हें रिझावें। मान करौ जब अति दुःख पावें ।
प्रफुलित होत दर्श जब पावें।विविध भांति नित विनय सुनावे ।

वृन्दारण्य विहारिनी श्यामा।नाम लेत पूरण सब कामा ।
कोटिन यज्ञ तपस्या करहु।विविध नेम व्रत हिय में धरहु ।

तऊ न श्याम भक्तहिं अपनावें।जब लगी राधा नाम न गावें ।
वृन्दाविपिन स्वामिनी राधा।लीला बपु तब अमित अगाधा ।

स्वयं कृष्ण पावै नहीं पारा।और तुम्हैं को जानन हारा ।
श्री राधा रस प्रीति अभेदा।सादर गान करत नित वेदा ।

राधा त्यागी कृष्ण को भेजिहैं ।ते सपनेहूं जग जलधि न तरिहैं ।
कीरति कुँवरि लाड़िली राधा।सुमिरत सकल मिटहिं भव बाधा ।

नाम अमंगल मूल नसावन। त्रिविध ताप हर हरी मनभावन ।
राधा नाम लेइ जो कोई। सहजहि दामोदर बस होई॥

राधा नाम परम सुखदाई। भजतहीं कृपा करहिं यदुराई ।
यशुमति नंदन पीछे फिरेहै । जी कोऊ राधा नाम सुमिरिहैं ।

रास विहारिनी श्यामा प्यारी। करहु कृपा बरसाने वारी ।
वृन्दावन है शरण तिहारौ । जय जय जय वृषभानु दुलारी ।

॥ दोहा ॥
श्री राधा सर्वेश्वरी ।रसिकेश्वर धनश्याम ।
करहूँ निरंतर बास मै।श्री वृन्दावन धाम ।

॥ इति श्री राधा चालीसा ॥

॥ श्रीगुरुदत्तात्रेयार्पणमस्तु ॥
|| श्री स्वामी समर्थापर्ण मस्तु||

Radha chalisa pdf:

PDF File Information :



  • PDF Name:   radha chalisa hindi mein
    Author :   PDFSeva
    File Size :   100 kB
    PDF View :   1 Total
    Downloads :   📥 Free Downloads
     Details :  Free PDF for Best High Quality radha chalisa hindi mein to Personalize Your Phone.
     File Info:  This Page  PDF Free Download, View, Read Online And Download / Print This File File At PDFSeva.com