UP Basic Holiday List 2026-27

Download Now

UP Basic Holiday List 2026 pdf free download here: उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों और छात्रों के लिए UP बेसिक अवकाश तालिका 2026 PDF आधिकारिक रूप से जारी कर दी गई है । यदि आप अपने विद्यालय की छुट्टियों की योजना बनाना चाहते हैं, तो इस लेख में आपको UP Basic Holiday List 2026 pdf free download करने का सीधा लिंक और पूरी सूची मिलेगी

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज द्वारा सत्र 2026 के लिए जारी इस कैलेंडर में ग्रीष्मकालीन अवकाश, शीतकालीन अवकाश और सभी प्रमुख त्योहारों की तिथियों का स्पष्ट विवरण दिया गया है । शिक्षक और अभिभावक यहाँ से up basic shiksha parishad holiday list 2026 pdf download कर सकते हैं और जान सकते हैं कि इस वर्ष कुल कितनी छुट्टियाँ निर्धारित की गई हैं ।

नीचे दी गई जानकारी के माध्यम से आप up बेसिक अवकाश तालिका 2026 pdf के मुख्य अंशों को आसानी से समझ सकते हैं ।उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज ने वर्ष 2026 के लिए प्राथमिक और मान्यता प्राप्त विद्यालयों हेतु अवकाश तालिका (Holiday Calendar) जारी कर दी है । सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी द्वारा हस्ताक्षरित इस आदेश के अनुसार, राज्य के सभी बेसिक विद्यालयों में 01 जनवरी 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक की छुट्टियां और कार्य समय निर्धारित किया गया है ।

नीचे दी गई सूची में वर्ष 2026 के प्रमुख अवकाशों का विवरण दिया गया है:

UP Basic Holiday List 2026

उत्तर प्रदेश विद्यालय अवकाश तालिका – 2026

क० सं०अवकाश का नामतिथिदिन
1हजरत अली का जन्म दिवस03 जनवरी 2026शनिवार
2मकर संक्रान्ति14 जनवरी 2026बुधवार
3बसंत पंचमी23 जनवरी 2026शुक्रवार
4गणतंत्र दिवस26 जनवरी 2026सोमवार
5संत रविदास जयंती01 फरवरी 2026रविवार
6महाशिवरात्रि15 फरवरी 2026रविवार
7होलिका दहन02 मार्च 2026सोमवार
8होली04 मार्च 2026बुधवार
9ईद-उल-फितर21 मार्च 2026शनिवार
10रामनवमी26 मार्च 2026गुरुवार
11महावीर जयंती31 मार्च 2026मंगलवार
12गुड फ्राइडे03 अप्रैल 2026शुक्रवार
13डॉ० भीमराव अम्बेडकर जन्म दिवस14 अप्रैल 2026मंगलवार
14बुद्ध पूर्णिमा01 मई 2026शुक्रवार
15ईदुज्जुहा (बकरीद)27 मई 2026बुधवार
16मोहर्रम26 जून 2026शुक्रवार
17चेहल्लुम04 अगस्त 2026मंगलवार
18स्वतंत्रता दिवस15 अगस्त 2026शनिवार
19ईद-ए-मिलाद / बारावफात26 अगस्त 2026बुधवार
20रक्षाबंधन28 अगस्त 2026शुक्रवार
21जन्माष्टमी04 सितम्बर 2026शुक्रवार
22विश्वकर्मा पूजा17 सितम्बर 2026गुरुवार
23अनन्त चतुर्दशी25 सितम्बर 2026शुक्रवार
24महात्मा गाँधी जन्मदिवस02 अक्टूबर 2026शुक्रवार
25दशहरा (महानवमी/विजयदशमी)20 अक्टूबर 2026मंगलवार
26महर्षि वाल्मीकि जयंती26 अक्टूबर 2026सोमवार
27सरदार पटेल जयंती/आचार्य नरेन्द्र देव जयंती31 अक्टूबर 2026शनिवार
28नरक चतुर्दशी / दीपावली08 नवम्बर 2026रविवार
29गोवर्द्धन पूजा09 नवम्बर 2026सोमवार
30भैया दूज / चित्रगुप्त जयंती11 नवम्बर 2026बुधवार
31छठ पूजा पर्व15 नवम्बर 2026रविवार
32गुरुनानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा24 नवम्बर 2026मंगलवार
33क्रिसमस डे25 दिसम्बर 2026शुक्रवार

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश एवं समय-सारणी

  • ग्रीष्मावकाश एवं शीतकालीन अवकाश: विद्यालयों में 20 मई से 15 जून तक ग्रीष्मावकाश रहेगा । वहीं शीतकालीन अवकाश 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक निर्धारित किया गया है ।
  • विद्यालय का समय:
    • 01 अप्रैल से 30 सितम्बर: प्रातः 08:00 बजे से अपरान्ह 02:00 बजे तक (प्रार्थना सभा सुबह 8:00 से 8:15 तक) ।
    • 01 अक्टूबर से 31 मार्च: प्रातः 09:00 बजे से अपरान्ह 03:00 बजे तक (प्रार्थना सभा सुबह 9:00 से 9:15 तक) ।
  • विशेष अवकाश: हरितालिका तीज, करवा चौथ, संकठा चतुर्थी और हलषष्ठी जैसे त्योहारों पर केवल शिक्षिकाओं को अवकाश मिलेगा । पितृ-विसर्जन के अवसर पर शिक्षक और शिक्षिकाएं दोनों अवकाश के पात्र होंगे ।
  • मुस्लिम त्योहार: ये अवकाश पूरी तरह से चंद्र दर्शन पर निर्भर करेंगे ।
  • राष्ट्रीय पर्व: स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस और गांधी जयंती जैसे राष्ट्रीय पर्वों पर विद्यालयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ।

UP Basic Holiday List 2026 PDF

PDF File Information :



  • PDF Name:   अवकाश-तालिका-2026
    Author :   PDFSeva
    File Size :   2 MB
    PDF View :   1 Total
    Downloads :   📥 Free Downloads
     Details :  Free PDF for Best High Quality अवकाश-तालिका-2026 to Personalize Your Phone.
     File Info:  This Page  PDF Free Download, View, Read Online And Download / Print This File File At PDFSeva.Net